(न्यूज़ गोपाल सिंघल )

पलिया कला (खीरी)चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के बुधवार शाम को 6 बजकर 2 मिनट पर चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करते ही पूरे शहर में जश्न का माहौल शुरू हो गया।बाजार में जगह-जगह लोग पटाखे छोड़ते हुए मिठाई से मुंह मीठा करवाकर ढोल नगाड़ों के साथ बधाई देते नजर आए।पटाखों की गूंज व भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों से आसमान गूंजायमान हो गया।स्वतंत्रता दिवस के 8 दिन बाद शहर में एक बार फिर आजादी के महोत्सव जैसा माहौल नजर आया और लोगों ने दीपावली से पहले की आतिशबाजी का जमकर आनंद उठाया।

बुधवार शाम को चंद्रयान लैंडिंग का समय होने से पहले ही बुजुर्ग,युवा,बच्चे व महिलाएं टीवी पर टकटकी लगाए नजर आए। लोग मोबाइल पर तो घरों में लोग टीवी पर नजरें गढ़ाए हुए थे।नियत समय 6:02 बजे चंद्रयान-3 के लैंडिंग होते ही लोग उत्साह व उमंग से लबरेज होकर उछलकर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाते घरों से बाहर निकले और आतिशबाजी के साथ ही देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मैलानी जंक्शन स्टेशन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोग तेज बरसात होने के बावजूद भी ढोल नगाड़े के साथ भारत माता की जय घोष करते हुए मुख्य बाजार,स्टेशन चौराहा,बस स्टैंड होते हुए कस्बे वासियों को बधाई देते हुए वापस अपने घरों को पहुंचे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी एवं अध्यक्ष पति भवानी शंकर महेश्वरी ने भी अपने आवास पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *