(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलाँ -खीरी आज पलिया के गोल्डन पैलेस में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा श्रीमती नीरज वर्मा सदर विधायक योगेश वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के उपरांत किया गया सरस्वती विद्या मंदिर की बहनों के द्वारा वंदे मातरम व स्वागत गीत रामलीला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा पारंपरिक थारू नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा पिछले 9वर्षों में महिला सम्मान व महिला उत्थान पर नरेंद्र मोदी जी की सरकार में जो कार्य हुए हैं वह अभूतपूर्व है महिलाओं की शिक्षा स्वास्थ्य आर्थिक स्तर और सामाजिक भागीदारी को सुनिश्चित करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है नारी शक्ति अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में भी 33% का आरक्षण देने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है आपकी वोट के दम पर हमारी सरकार बनी है जिसके कारण हम आपके लिये कार्य कर पाए हैं और आज आपके वंदन हेतु हम सभी यहां पर उपस्थित हुए हैं।
विशिष्ट अतिथि नीरज वर्मा ने कहा 2014 से पहले करोड़ों घरों में शौचालय नहीं थे इसके लिए मोदी जी ने जब कार्य करना शुरू किया तो लोगों ने मजाक उड़ाया था परंतु आज 9 वर्षों के बाद हमें उनकी दूरदर्शी सोच के बारे में पता चल रहा है महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है 9 वर्ष पहले महिलाओं की भागीदारी और आज की भागीदारी में जमीन आसमान का अंतर है यह तब सम्भव हुआ जब आपने खुद के ऊपर भरोसा करना प्रारंभ किया और यह भरोसा नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने हमारे भीतर पैदा करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार अरविंद सिंह संजय जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह श्रीमती संतोष कुमारी डाली साहनी डिंपल तलवार महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रतिमा सिंह भदोरिया जिला उपाध्यक्ष शिप्रा चन्ना नगर अध्यक्ष अर्चना अवस्थी मंडल अध्यक्ष डॉ चंद्रावती कविता चौधरी जसविंदर कौर सुनीता श्रीवास्तव कुंता अग्रवाल बीना गुप्ता ममता जायसवाल सविता तिवारी तनुजा सिंह रत्ना बाजपेई शीलू अवस्थी आरती वर्मा शीतल सिंह कम्मो शर्मा सावित्री देवी संगीता सक्सेना मंडल अध्यक्ष उदयवीर सिंह शैलेंद्र सिंह शशि शंकर शुक्ला सतीश चौधरी अनुज शुक्ला बीटू दिनेश दिवाकर इंद्रजीत सूरी ऋषिकेश सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही संचालन उदयवीर सिंह व राजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *