(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया ‌कलां- खीरी ‌पुलिस अधीक्षक खीरी,  अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व  क्षेत्राधिकारी पलिया के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 02.10.2023 को पुलिस टीम पलिया खीरी द्वारा मु0अ0सं0 353/23 धारा 332/353/504/506 भादवि में अभियुक्तगण 1. हरपाल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह 2. जसकरन सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह 3. सिमरनजोत सिंह पुत्र सतपाल सिंह को शारदा पैट्रोल पम्प कस्बा पलिया से गिरफ्तार कर आवश्यक एंव विधिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 01.10.2023 के सायंकाल करीब 7.50 बजे कोबरा मोबाइल पर नियुक्त आरक्षी परीक्षित सैनी व आरक्षी पवन कुमार कस्बा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि शारदा पेट्रोल पम्प के सामने क्रेटा गाड़ी नं० UP 31 BS 7840 पर चालक सहित तीन व्यक्तियों ने कोबरा मोबाइल UP 31 G0664 में साइड मार दी जिससे कोबरा मोबाइल पर सवार आरक्षी अनियत्रित हो गये तथा किसी तरह अपने आप को बचाया। क्रेटा गाड़ी पर सावर व्यक्ति थोडी दूर जाकर अपनी गाड़ी रोक लिया। कोबरा मोबाइल के आरक्षी द्वारा गाड़ी के पास जाकर गाड़ी सही चलाने के लिए बताया गया तो कार चालक व उसमें बैठे दोनो व्यक्ति कोबरा मोबाइल के आरक्षी से उलझ गये तथा अपशब्द कहने लगे एवं मना करने पर धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच उ०नि० श्री सचित यादव मय हमराहीयान आरक्षी संदीप चौधरी, आरक्षी मनदीप सिंह व का० अंकित कुमार के मौके पर पहुँचे तथा गाड़ी में सवार तीनो व्यक्तियों को थाने पर चलने के लिए कहा तथा आरक्षी परीक्षित सैनी व आरक्षी संदीप चौधरी को गाड़ी में बैठने के लिए बताया। कार सवार तीनो व्यक्तियों ने थाने की तरफ न चल कर कहा सुनी करते हुए देख लेने की धमकी देने लगे। अभियुक्तगण उपरोक्त से सम्बन्धित वाहन क्रेटा का कोई कागजात मौके पर प्रस्तुत न किये जाने के कारण वाहन उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 207 MV.ACT में ई-चालान ऐप के माध्यम से सीज किया गया। उ0नि0 श्री संचित यादव द्वारा क्रेटा गाड़ी नं0 UP 31 BS 7840 में बैठे तीनो व्यक्तियों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लेकर मु0अ0सं0 353/23 धारा 332/353/504/506 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी

क्रेटा गाडी नं0 UP 31 BS 7840 अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- हरपाल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह उर्फ हरमेल सिंह उम्र करीब 32 निवासी कुठिया गुदिया कबीरगंज थाना हजारा जनपद

पीलीभीत 2- जसकरन सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गंगाबेहड़ फार्म मझगई जनपद खीरी।। 3- सिमरनजोत सिंह पुत्र सतपाल सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्रा गंगाबेहड़ फार्म थाना मझगई जनपद खीरी।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में 

उ0नि0 संचित यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना पलिया जनपद खीरी।क्षका0 परीक्षित सैनी थाना पलिया जनपद खीरी। 3. का० पवन कुमार वर्मा थाना पलिया  का0 संदीप चौधरी थाना पलिया का0 अंकित कुमार थाना पलिया  6. का0 मन्दीप सिंह थाना पलिया जनपद खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *