(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 24 .10.2026 व्यापार मंडल की एक बैठक जीएसटी कमिश्नर के साथ जीएसटी कार्यालय पलिया में संपन्न हुई!
इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई ब्याज माफी योजना 2026 के संबंध में विचार विमर्श हुआ इस योजना में मूल बकाया चुकाने पर ब्याज में 100% की छूट होगी यह योजना जीएसटी विभाग के लागू होने के पहले जितने भी विभाग के कार्यालय थे जैसे की वेट बिक्री कर विभाग के बकाए पर भी यह छूट लागू होगी योजना की अवधि 1610.2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगी संबंधित व्यापारियों से अपील है कि वह इस योजना का लाभ उठाएं!
इस बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता जिला संगठन मंत्री राजीव गुप्ता युवा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता नगर महामंत्री संदीप बंसल नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री आदि व्यापारी शामिल रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *