(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)आज मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत गुरुकुल एकेडमी पलिया में छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को विभिन्न योजनाओं एवं हेल्प लाइन नंबर से अवगत कराया गया। महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, आदि महत्वपूर्ण बातें बताई गईं व जानकारी दी गई जिसमें महिला हेल्प डेस्क ,एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन ,शक्ति दीदी यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090 आदि की जानकारी शामिल रहीं। जानकारी देने वालों में विभा यादव महिला आरक्षी, मोनिका सिंह कां अंकित चौहान कां अजीत यादव कां परीक्षित सैनी भी शामिल थे।