।मृतका प्रियंका व क्रांति की फाइल फोटो।

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 17.10.2026 को थाना भीरा क्षेत्रान्तर्गत भीरा-पलिया मार्ग पर रपटा पुल के पास मोटरसाइकिल संख्या UP 31 BY 9167 की सामने से आ रहे ट्रक संख्या UP 25 BT 5772 से आमने-सामने टक्कर हो गई।उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार रामजीवन पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम बोझिया, थाना निघासन, जनपद खीरी, उम्र करीब 20 वर्ष, जाति लोध तथा प्रियंका पुत्री पृथ्वीपाल निवासी ग्राम बोटनपुरवा, थाना मझगई, उम्र करीब 18 वर्ष, जाति लोनिया एवं क्रांति पुत्री रामखेलावन निवासी ग्राम बोझिया, थाना निघासन, जनपद खीरी, उम्र करीब 18 वर्ष, जाति लोध की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रियंका एवं क्रांति वन बीट कॉलेज की छात्राएँ थीं तथा कॉलेज से अपने घर जा रही थीं। पलिया की ओर से आ रहे उक्त ट्रक से मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।दुर्घटना में मृत तीनों व्यक्तियों के शवों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *