(ओमप्रकाश ‘सुमन’ )

पलिया कलां ( खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में गुम/खोए हुए मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने एवं उनकी त्वरित बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल पर्यवेक्षण में और थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के कुशल नेतृत्व में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा CEIR PORTAL का प्रभावी उपयोग करते हुए सफलता हासिल की गई है। इसके साथ ही, ‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ के अंतर्गत महिलाओं व नागरिकों के अधिकारों, साइबर सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम ने पोर्टल पर प्राप्त ट्रैसेबिलिटी के आधार पर कुल 45,500/- रुपये मूल्य के 03 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए। पुलिस टीम द्वारा बरामद मोबाइलों के IMEI नंबरों की सूक्ष्मता से जांच कर, उन्हें अनब्लॉक कराया गया और उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए फोन पाकर मोबाइल धारकों ने खीरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।*बरामद मोबाइलों का विवरण एवं अनुमानित मूल्य:*
1. MOTOROLA G35 5G — मूल्य: ₹10,000/-2. REALME 9 5G — मूल्य: ₹19,000/-3. VIVO V2521 — मूल्य: ₹16,500/-*कुल मूल्य: ₹45,500/-**सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार2. उ0नि0 राजेश कुमार3. म0का0 नीतू4. म0का0 शिवानी5. म0का0 रक्षा यादव
6. का0 ऋषभ कुमार।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *