(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी तिकुनियां में
देश मे चल रही हड़ताल के चलते आम आदमी पर इसका असर दिखाई दे रहा है। दैनिक उपयोग की वस्तुएं सहित सब्जियां के भी दाम बढ़ने लगे हैं।
सरकार के बनाए नियमो के विरोध में ड्राइवर वर्ग हड़ताल पर है जिस कारण आवागमन, ट्रांसपोर्ट के साधनों का चक्का जाम है। चक्का जाम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। दैनिक उपभोग की चीजें भी महंगी हो रही है। आलू,प्याज,मटर,गाजर,गोभी,टमाटर सहित अन्य सब्जियों के रेट भी बढ़ गए है। कस्बे के दोनों पम्पों पर पैट्रोल और डीजल भी अंतिम चरण में पहुंच गया है,यहां भी लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है।
क्षेत्र में गन्ना सेंटर,डेयरी भी बंद है। जिस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है।
जिन किसानों का डेयरी पर दूध जा रहा था वह दूध अब डेयरी वाले नही ले रहे है,जिससे किसान दूध वापस लेकर जा रहे है। डेयरी पर दूध लेने के लिए टैंकर चक्का जाम के चलते नही आ रहा है। गन्ना सेंटर बंद होने से मिल को गन्ना भी नही पहुंच रहा है मिल प्रशासन ने किसानों से अधिक गन्ना लेकर मिल गेट पर आने का अनुरोध किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *