(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ ( खीरी)‎बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला क्षेत्र के ग्राम मुकन्दपुर में शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डा. पी.के.कपिल उप निदेशक, उत्तर कों को शरद कालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत जागरुक कर कम लागत में अधिक उत्पादन एवं सहफसल, ट्रेंच विधि से बुवाई, एस टी पी विधि द्वारा बीज नर्सरी तैयार करना भूमि उपचार ट्राइकोडर्मा द्वारा, बीज उपचार फफूंदनाशक द्वारा आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे गन्ना विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नए सदस्य बनने तथा उपज बढोत्तरी की रसीद कटवाने की तारीख 30 सितंबर तक है। एवं शरद कालीन गन्ना बुवाई में अभिजनक गन्ना बीज द्वारा नर्सरी तैयार करने की जानकारी दी। वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) पी. एस. चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित सभी कृषकों को चीनी मिल द्वारा शरद कालीन गन्ना बुवाई से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय ट्रेंच विधि से 4 फीट की दूरी पर सहफसल के साथ बुवाई लाभदायक रहती है जिसमें गन्ना प्रजाति को. लख.14201 तथा को. 0118 एवं नवीन प्रजाति को.शा. 18231 एवं 19 231 आदि के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता गोला गन्ना समिति के संचालक संजय सिंह ने की। गोष्ठी का संचालन राजीव शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) द्वारा किया गया। क्षेत्र के प्रमुख गन्ना कृषक मनोहर सिंह, जय भगवान सिंह-ग्राम प्रधान, सोनी, बलजीत सिंह, श्री भगवान, श्याम सुंदर आदि सैकड़ो कृषक तथा चीनी मिल से डॉ.ओ.डी.शर्मा सहायक महाप्रबंधक गन्ना, राजेश मिश्रा, आशीष कुमार सिंह एंव कामदार उपस्थित हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed