
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सरकारी योजनाओं की खराब रैंकिंग को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सख्त नाराजगी जताई। अगस्त माह की रैंकिंग खराब मिलने पर डीपीआरओ, सीएमओ, परियोजना निदेशक, पर्यटन अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया।
जननी सुरक्षा योजना में 7/10, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 8/10, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 में 5/10 और पर्यटन विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में 4 अंक मिले। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले को शून्य अंक मिले, जिससे योजना सी-ग्रेड में पहुंच गई।
डीएम ने चेतावनी दी कि डैशबोर्ड पर योजनाओं की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
