

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां, खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में आज वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी के निर्देशानुसार किया गया। शिविर की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने की। संयोजक सौरभ अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया
शिविर का शुभारंभ माननीय विधायक रोमी साहनी द्वारा फीता काटकर किया गया उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी के ब्लड बैंक की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार की गई।
07 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
शिविर में कुल 07 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में आदर्श सिंह साजिद अहमद प्रताप सिंह अंकुश राजभर जगबीर सिंह विनीत कुमार मौर्य उत्तम कुमार शामिल रहे।इस अवसर पर की टीम डॉ अरविंद वर्मा चिकित्सा अधिकारी अमित कुमार लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार लैब टेक्नीशियन अजय राय लब टेक्निशियन वरिष्ठ अमन कुमार लैब टेक्नीशियन अंकित दीक्षित रॉबिन मुकेश कुमार पंकज अस्थान उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विधायक श्री रोमी साहनी ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस पुनीत कार्य से समाज में मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है।शिविर का उद्देश्य जनसामान्य में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा। रक्तदान शिविर में भाजपा के पदाधिकारी उदयवीर सिंह नगर अध्यक्ष वरुण कुमार मिश्रा बिट्टू शुक्ला उत्तम कुमार अभिनव मिश्रा डिंपल शर्मा पूर्ण समन्वय एवं सक्रिय सहयोग से शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
