


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी) बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज, पलिया कलां में शनिवार दिनांक 21 नवंबर, 2026 को अंतिम वादन में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी तथा लखीमपुर सदर से विधायक योगेश वर्मा की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन डोरीलाल भार्गव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
