(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलाँ (खीरी) सुहेली नदी की डिसिल्टिंग एवं अन्य जनहित की मांगों को लेकर किसानों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को नगर व्यापार मंडल कंछल गुट, पलिया कलाँ ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि सुहेली नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है। नदी की नियमित सफाई एवं डिसिल्टिंग न होने के कारण किसानों, क्षेत्रवासियों एवं आसपास के गांवों को जलभराव सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या का स्थायी समाधान और शीघ्र प्रभावी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि किसानों एवं क्षेत्रवासियों के व्यापक जनहित से जुड़े इस विषय पर व्यापार मंडल उनके साथ मजबूती से खड़ा है। व्यापार मंडल ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए सुहेली नदी की डिसिल्टिंग सहित अन्य मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई, फिरोज खान, देवेंद्र अरोड़ा, फरजंद अली, एजाज अली, कमलजीत सिंह, मंत्री अब्बास अली, अंग्रेज सिंह बाठ, नीरज गोयल, हरविंदर सिंह सोढ़ी, रियासुद्दीन, अतुल अग्रवाल, शाहिद सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *