पलिया कलां (खीरी)दुधवा पर्यटन परिसर में गूंजा वन्यजीव संरक्षण का संदेश, स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जगाई जागरूकता।राष्ट्रीय वन्य प्राणि सप्ताह के छठे दिवस के अवसर पर आज दिनां07.010.2026 को दुधवा पर्यटन परिसर में भव्य जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अत्यंत प्रभावी व आकर्षक नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां देकर परिसर में मौजूद पर्यटकों, स्थानीय जनता और वन विभाग के अधिकारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन दुधवा टाइगर रिजर्व के जगदीश आर0 उपनिदेशक के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को समर्पित इन नाटकों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि जंगल और वन्यजीव हमारी अनमोल धरोहर हैं, जिनका संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।
नुक्कड़ नाटक से दिया गंभीर संदेशः
परिसर में आयोजित हुए इस नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने अभिनय, गीतों और प्रभावी संवादों के माध्यम से वनों की कटाई, अवैध शिकार और प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग से प्रकृति को होने वाले नुकसान को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। बच्चों ने दर्शकों को जागरूक करते हुए बताया कि पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का संतुलन बनाए रखने के लिए हर छोटे-बड़े जीव का जीवित रहना कितना आवश्यक है।
अधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साहः
इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ”युवा पीढ़ी ही हमारे पर्यावरण की सच्ची संरक्षक है। बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से दिया गया यह संदेश समाज में गहरी चेतना पैदा करेगा।“
कार्यक्रम में विश्व प्रकृति निधि-भारत के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी रोहित रवि, दुधवा के पशुचिकित्सक डॉ. तलहा, वन दरोगा राजेन्द्र कुमार, आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज विपिन सैनी, स्टोर प्रभारी सुशांत सिंह, फार्मासिस्ट संदीप कुमार, अभिप्रेरक धनीराम व नाजरून निशा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, वनकर्मी तथा भारी संख्या में देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित रहे।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के छठे दिन बच्चों के इस हुनर और जज्बे ने दुधवा में आए हर आगंतुक को प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने पर मजबूर कर दिया।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर 08.10.2026 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, पर्यटन रेंज, रोहित रवि, वरिष्ठ परियोजाना अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि-भारत, डा0 तलहा, पशुचिकित्सक, दुधवा, राजेन्द्र कुमार, वन दरोगा, पर्यटन, सुशांत सिंह, स्टोर प्रभारी, विपिन सैनी, आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज, सन्दीप कुमार, फार्मासिस्ट, धनीराम, अभिप्रेरक, सुश्री नाजरून निशा, अभिप्रेरक, सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है।