(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) क्षेत्र के बालक / बालिकाएं / महिलाएं / पुरुष बहुत ही साहसी और निर्भीक हैं इसी का परिचय देते हुए कुमारी अंशिका यादव पुत्री सुभाष यादव निवासी बिसेन पुरी थाना संपूर्णानगर जिला खीरी ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए अपनी दादी को शेर से जान बचा ली, 13 सितंबर 2026 को शाम लगभग 8:00 बजे शेर ने उसकी दादी पर अटैक कर दिया पास में खड़ी अंशिका यादव ने बिना डरे हुए शेर को डंडे से पीटने लगे और शोर करने लगी जिसका नतीजा यह हुआ शेर उसकी दादी को छोड़कर भाग गया । अंशिका यादव राजकीय हाई स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा है।उसकी दादी को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और उनकी जान बच गई। अंशिका यादव के अद्भुत साहस के लिए लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने अंशिका यादव के घर जाकर उसको सम्मानित किया था ।इसी क्रम में अंशिका यादव को विद्यालय बुलाकर छात्र-छात्राओं के सामने विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *