(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.10.2026 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं (विशेषकर बालिकाओं) के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा सम्पूर्णानगर में एक विशाल सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक को जीवन रक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां और बैनर लेकर आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जनसामान्य को जागरूक किया गया -हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग। दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई।
गति सीमा (Speed Limit) का पालन -ओवरस्पीडिंग से होने वाले हादसों से बचने के लिए निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की सलाह दी गई।
सड़क सुरक्षा नियम:- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने तथा ट्रैफिक सिग्नल व संकेतों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।रैली कस्बा सम्पूर्णानगर के प्रमुख मार्गों व बाजारों से होकर गुजरी, जहां छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाज में यह संदेश दिया कि एक जागरूक महिला व युवा ही एक सुरक्षित समाज की नींव रख सकते हैं। इस अवसर पर थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *