पलिया कलां(खीरी )शासन के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद पलिया कलां में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सम्मानित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मियों को नमस्ते (NAMASTE) आईडी कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्ड वितरण नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव द्वारा किया गया।समारोह में में सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई तथा उनके लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम के माध्यम से सफाई कर्मियों के कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के प्रति नगर पालिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।