
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 30 सितम्बर को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की उत्तर सोनारीपुर में तैनात वन दरोगा नरेश चन्द्र अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण होकर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त के अवसर पर प्रशांत सोनी क्षेत्रीय वन अधिकारी, उत्तर सोनारीपुर रेंज के निर्देशन में उत्तर सोनारीपुर रेंज के कार्मिकों द्वारा विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में दीपक कुमार पाण्डेय उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, रमेश कुमार वरिष्ठ सहायक, देवतादीन वरिष्ठ सहायक, रामफूल, दुर्गेश वन दरोगा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वन्य जीव रक्षक, बलराम वन रक्षक, आदि उत्तर सोनारीपुर रेंज के कार्मिक, स्थानीय लोग एवं मुख्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में नरेश चंद्र वन दरोगा द्वारा अपने दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी एवं कतर्नियाघाट वन्य जीव बहराइच में पूर्ण किए गए निर्विवाद रुप से 23 वर्ष के सेवाकाल के अनुभव को साझा किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां, प्रशांत सोनी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक द्वारा सेवानिवृत्त वन दरोगा के पूर्ण बेदाग कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त वन दरोगा को फूल माला से स्वागत करने के साथ-साथ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
