
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) विद्याभारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान शिक्षा समिति उ०प्र० नमामि भारतम् वन्दे मातरम् सामूहिक गायन भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी विक्रम संवत 2083 (25 सितम्बर 2026, प्रातः 11:00 बजे) वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कला, खीरी द्वारा 25 सितम्बर 2026 को ठीक 11:00 बजे पलिया क्षेत्र के 41 स्थानों पर एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण में 21,600 लोगों की सहभागिता रहेगी, जिसमें विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। विद्यालय के अध्यक्ष चाँद कुमार जैन ने बताया कि यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के आह्वान पर हो रहा है। विद्या भारती से सम्बद्ध देशभर के 25 हज़ार विद्यालयों में 25 सितम्बर को 11 बजे एक साथ, एक लय, एक स्वर और एक समय पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव का भाव जागृत करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा सभी 41 स्थानों के लिए आचार्यों की टोलियाँ गठित कर दी गई हैं। यह जानकारी सुनील कुमार सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया कलां (खीरी) ने दी।
