(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी 22 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा सात अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक संपन्न करा ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सन्दर्भ मे आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-322/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2026 दिनांक 26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू हो गये हैं।
*एक नजर में निर्वाचन कार्यक्रम…..*
निर्वाचन क्षेत्र का नाम-
लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक।
निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक- 29.09.2026 (मंगलवार)।
नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक- 06.10.2026 (मंगलवार)।
नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक- 07.10.2026 (बुधवार)।
नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक- 09.10.2026 (शुक्रवार)।
मतदान का दिनांक- 23.10.2026 (शुक्रवार)।
मतदान का समय- पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक।
मतगणना का दिनांक-
27.10.2026 (मंगलवार)
वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा- 31.10.2026 (शनिवार)
