

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मेलन में कहा ।उन्होंने कहा- हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 4 तरह की योजनाओं के साथ आए हैं। उनका मानदेय बढ़ाया, 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी, साड़ी की संख्या बढ़ा रहे, स्मार्टफोन दे रहे।
योगी ने कहा- पहले पोषाहार को शराब माफिया चलाता था। उसकी पहुंच ऐसी थी कि किसी भी व्यवस्था को प्रभावित कर सकता था। कोई उसके सामने बोलता नहीं था। परिणाम था कि आंगनवाड़ी केंद्र अस्त-व्यस्त पड़े थे। समय से पोषाहार नहीं मिलते थे। गलती कोई करता था, खामियाजा कोई और भुगतता था।
योगी ने कहा- 2017 से पहले आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पेयजल तक नहीं मिलता था। केंद्र सरकार पैसा देती थी। लेकिन, राज्य सरकार कुछ खरीदती नहीं थी। खरीदती थी, तो माफिया के हाथ में पैसा चला जाता है। आंगनवाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे। चाहते हुए भी आप काम नहीं कर पाते थे। हमने 9 साल के अंदर आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यस्थित स्वरूप दिया है।योगीने कही बड़ी बातें पहले सरकार बेईमानी करती थी, बदनामी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की होती थी। अब आंगनवाड़ी केंद्र स्मार्ट हैं।2 पहले सरकार और माफिया व्यवस्था को चौपट करते थे, गालियां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहती थीं।
2017 से पहले आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे खुद टाट लेकर आते थे। 3 -आंगनवाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे।4- चाहते हुए भी आप काम नहीं कर पाते थे। हमने 9 साल के अंदर आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यस्थित स्वरूप दिया है।
2017 से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 हजार मानदेय मिलता था । 5- मिलता था। हम लोग आए, तो यह राशि बढ़कर 7 हजार किया।6 – हमने एक लाख 28 हजार स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए हैं। यह बेहतरीन अभियान है। आपकी मेहनत को कम करता है।
