


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, समन्वय एवं सीमा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 15.06.2026 को महेंद्र नगर, कंचनपुर (नेपाल) में भारत-नेपाल द्वितीय फील्ड सीमा सर्वे टीम मीटिंग का आयोजन किया गया । बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, सर्वे एवं सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया । बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सीमा स्तंभों के सर्वेक्षण, सीमा क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा विशेष रूप से नो मेंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया । दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं पारस्परिक सहयोग बनाए रखने पर बल दिया तथा सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की । बैठक में भारत की ओर से नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस), जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर, अंजनी कुमार सिंह (आईएएस), जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी, ज्ञानेंद्र सिंह (आईएएस), जिलाधिकारी पीलीभीत, डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, रमेश चौहान, एस.डी.एफ.ओ., नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी, प्रसुन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी पीलीभीत, रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट, 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया, शेर सिंह, कमांडेंट, 49वीं वाहिनी, पीलीभीत, गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी, सितारगंज, प्रमोद देवरानी, कमांडेंट, 03वीं वाहिनी, लखीमपुर खीरी, डॉ. अवनीश कुमार, उप जिलाधिकारी पलिया, अजीत प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी चम्पावत, राजीव निगम, उप जिलाधिकारी निघासन, प्रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी कलीनगर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । नेपाल की ओर से हीरालाल रेगमी, मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ), कैलाली, मदन कोइराला, मुख्य जिला अधिकारी, कंचनपुर, अनिल पौडेल, मुख्य जिला अधिकारी, धारचूला, अमर बहादुर ओली, मुख्य जिला अधिकारी, डडेलधुरा, मोहन चन्द्र जोशी, सहायक मुख्य जिला अधिकारी, कंचनपुर, नेत्र मनी गिरी, पुलिस अधीक्षक, नरेंद्र चन्द्र, पुलिस अधीक्षक, खुम बहादुर के.सी., पुलिस अधीक्षक, एपीएफ, प्रेम प्रकाश सिग्देल, पुलिस अधीक्षक, एपीएफ, प्रकाश शाह, डीआईडी, एनआईडी, महेश बोहरा, डीआईडी, एनआईडी, देवेन्द्र कुमार थापा, सीआईओ, एनआईडी, केशव राज लेखले, चीफ सर्वे ऑफिसर, जनक राज भट्ट, चीफ सर्वे ऑफिसर, लक्ष्मी राज जोशी, डीएफओ, कंचनपुर, भक्त राज गिरी, डीएफओ, दीपक कुमार राज, डीएसपी, नेपाल पुलिस, जंग बहादुर कुंवर, डीएसपी, एपीएफ, माधव जोशी, डीएसपी, एपीएफ तथा प्रवेश श्रेष्ठ, सर्वे ऑफिसर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों को निरंतर आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की ।
