
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) व्यापार एवं पारगमन पोस्ट गौरीफंटा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण कर किया गया निरीक्षण।
दिनांक 15.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के अंतर्गत संचालित व्यापार एवं पारगमन पोस्ट गौरीफंटा का अंजनी कुमार सिंह (आईएएस), जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी तथा डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी द्वारा भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा स्तंभों का अवलोकन एवं जांच की गई । साथ ही सीमा क्षेत्र में स्थित नो मेंस लैंड पर संभावित अतिक्रमण की स्थिति एवं उससे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा समन्वय संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सीमा क्षेत्र में गश्त भी की गई तथा सीमा सुरक्षा से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया । इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए । इस अवसर पर 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, सीमा चौकी गौरीफंटा के प्रभारी रवि कुमार समोता, सहायक कमांडेंट सहित सशस्त्र सीमा बल एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
