(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 15.06.2026 को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अन्तर्गत दुधवा पर्यटन परिसर में अरूण सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं के0पी0 मलिक, राज्यमंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उ0प्र0 शासन, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य स्तरीय मावन वन्य जीव संघर्ष, चुनौतियॉ एवं भावी रणनीति के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला प्रातः 11.00 बजें दुधवा पर्यटन परिसर में प्रारम्भ हुआ। जिसमें मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिगण, वन्य जीव विशेषज्ञ, वन विभाग, समस्त लाइन विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण, समाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण एवं स्थानीय स्तर के समस्त हितधारकों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यशाला के दौरान श्रीमती अनुराधा वेमुरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव उ0प्र0 द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण देते हुयें मानव वन्य जीव संघर्ष एवं उसके रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण जानकारियॉ दी गयी। कार्यशाला के दौरान जनप्रतिनिधियॉ एवं अधिकारियाओं द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष, चुनौतियॉ एवं भावी रणनीतियों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गये।
दुधवा पर्यटन परिसर में हस्त शिल्क कला उत्पाद, लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह बेलडाडी, ओम प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, पुरैना द्वारा हस्त कलॉ उत्पाद, Vanrakshak, A&S Creations, WTI द्वारा प्रर्दशनी लगाई गयी थी जिसका अवलोकन अरूण सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं के0पी0 मलिक, राज्यमंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उ0प्र0 शासन, लखनऊ के साथ अन्य माननीयगणों तथा अधिकारियों द्वारा किया गया तथा प्रर्दशनी की प्रशंसा की गयी। सिगनीफाई इनोवेसन्स इण्डिया लि0 (फिलिप्स लाइटिंग इण्डिया लि0) द्वारा हर गॉव रोशन योजना के तहत कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य की सीमा से सटे गॉवो में 1500 एल0ई0डी0 लाइटस की स्थापना मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत लाइटे लगाई गयी। जिसकी भी सराहना कार्यक्रम के दौरान की गयी। मंत्री जी द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजनौर वन प्रभाग 03, उत्तर खीरी वन प्रभाग 03, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, 13, दुधवा टाइगर रिजव प्रभाग, पलिया, 03, पीलीभीत वन्य जीव प्रभाग, 02, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग,03, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, 03, सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग, 02 एवं समाजिक वानिकी प्रभाग बहराईच, 03 इस प्रभाग कुल 35 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यशाला में उत्कृष वर्मा, सांसद, लाक सभा खीरी, आनन्द भदौरिया, मा0 सांसद, लोक सभा, धौरहरा, हरीसिंह ढिल्लों, एमएलसी, अमरोहा, वन्य जीव बोर्ड सदस्य, उ0प्र0, विवेक वर्मा, मा0 विधायक पीलीभीत, अमन गिरी, मा0 विधायक गोला, विनोद शंकर अवस्थी, मा0 विधायक धौरहरा, श्रीमती वी0 हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0, डा0 राजेश गोपाल, राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली, समीर सिन्हा, सेवानिवृत्त, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तराखण्ड, के0पी0 दुबे, सेवानिवृत्त, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उ0प्र0 लखनऊ, मुदित गुप्ता, समन्वयक, तराई आर्कलैण्ड, विश्व प्रकृति निधि भारत, अभिषेक घोष, डब्ल्यू0टी0आई0, बैजू राज, एम0वी0 डायरेक्टर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट वाइल्ड लाइफ एसओएस, पी0पी0 सिंह, डायरेक्टर, बरेली, एच0राजा मोहन, डायरेक्टर, दुधवा, सुश्री कीर्ति चौधरी, डी0एफ0ओ0 नार्थ-खीरी, अपूर्व दीक्षित, डी0एफ0ओ0 कतर्नियाघाट, महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायॉ, मनोज तिवारी, उपप्रभागीय वनाधिकारी, निघासन के साथ अन्य अधिकारिगण व कर्मचारिगण आदि मौके पर उपस्थिति रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा किया गया। पी0पी0सिंह, डायरेक्टर बरेली जोन द्वारा कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय निकाल कर आये सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *