(न्यूज़ -नसीब सिंह)

           पलियाकलां- खीरी लव जिहाद के मामले को लेकर संपूर्णानगर कस्बे का माहौल सुबह उस समय बिगड़ गया। जब बजरंग दल के लोगों ने पहुंचकर मुख्य सड़क बाधित कर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने आरोपितों को फांसी व घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग करने लगे। फिलहाल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने लोगों को समझा बुझकर मामले को शांत करा  कर रास्ता चालू कर दिया। घटना कस्बा संपूर्णानगर चीनी मिल तिराहे की है। बीते दिन लव जिहाद के चलते 17 वर्षीय नाबालिक अनामिका का शव घर के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। मृतक किशोरी की मां अनीता देवी व उसकी बड़ी बहन ने बताया कि वह किसी कार्य से पलिया गए हुए थे। घर पर अनामिका अकेले थी। जब शाम को वापस घर लौटे हैं तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए मिले थे। जब छत पर कमरे में पहुंचे तो पंखे के साथ अनामिका लटकी हुई मिली है। वह घर पर अकेली थी। उसके साथ क्या हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि कस्बे का जाहिद अख्तर लव जिहाद के उद्देश्य से लडकी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे मजबूर कर शरीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार उन्होंने लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया था। जब यह खबर घर पर लगी तो लड़की को डांटा गया। एक सप्ताह पूर्व लड़के ने उसकी अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दी। वह वीडियो किसी रिश्तेदारी के जरिए परिवार को मिली। जिसे देख सबके होश उड़ गए। इसकी शिकायत लेकर लडकी की मां बहन लड़के के घर पहुंची तो उन्होंने मारपीट कर भगा दिया। कहां थाने जाओगे तो तुम लोग की बदनामी होगी। जिसके डर से परिवारजन थाने नहीं गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जब हम लोग घर पर नहीं थे। अनामिका के साथ क्या हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है। जब घर पहुंचे हैं तो उसका शव पंखे के साथ लटकता हुआ मिला है। इधर थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार के तहरीर पर जोहिद अख्तर, शोएब अख्तर, शोहिल, जाहिद नूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित जाहिद अख्तर को हिरासत में लेकर पछता शुरू कर दी गई है। बाकी परिवार के सदस्य फरार चल रहे हैं। जल्द ही पुलिस उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर कार्यवाही करेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *