(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी आज द 01 अगस्त 2023 को गुरुकुल एकैडमी पलिया कलां  में एन.सी.सी.  की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई। सम्पूर्ण प्रक्रिया भारतीय सेना के हवलदार  दीपक, सुरेन्द्र एवं बहादुर  के नेतृत्व में सम्पन्न करायी गई। 303026 एन. सी. सी. बटालियन’ ने सीनियर डिवीजन ने लड़के एवं लड़कियों के लिए खुली भर्ती को आयोजित किया गया। जिसमें गुरुकुल एकेडमी के कक्षा ग्यारह के विभिन्न छात्र- छात्राओं मे प्रतिभाग किया जिसमें कुल 78 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया जिसमें 22 लड़कियाँ एवं 62 लड़कों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: 0PZENCE ON के निर्देशानुसार पारदर्शी प्रक्रिया के साथ सम्पन्न करायी गई।

गुरुकुल एकैडमी के एन.सी.सी. (NCC) ए.एन. ओ. (ANO)  बृजमोहन मिश्रा भी भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपने कैडेट के साथ मैदान में उपस्थित रहे। भर्ती प्रक्रिया में चयनित समस्त छात्र-छात्रा को विद्यालय अध्यक्ष  वीरेन्द्र शुक्ला एवं प्रबन्धक  मुकेश अग्रवाल  ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबन्धक  मुकेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एन.सी.सी छात्रों में अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की धारणा को विकसित करती है, तथा छात्रों के सर्वागीण विकास में सहायक होती है। चमनित सभी छात्र- छात्रों को उनके कर्तव्य बोध की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सेना के जवानों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *