(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां-( खीरी)आज दिनांक 06.10.2024 को वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के दौरान दुधवा पर्यटन परिसर में गोला फेंक व रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया कार्यक्रम के दौरान महावीर सिंह वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा प्रशांत कुमार प्रियदर्शी क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन रितेश पटेल क्षेत्रीय वन अधिकारी दुधवा विकास कुमार वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी गोरी फंटा सुरेंद्र कुमार प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी सठियाना, रमेश कुमार वरिष्ठ सहायक सुशांत सिंह कनिष्ठ सहायक विवेक कुमार कनिष्ठ सहायक विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं गुरुजन मीडियाबंधु व अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।