(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी   आज 06.09.2023 को प्रातः 10.00 बजे दुधवा पर्यटन परिसर में वन्य जीव संस्थान, देहरादून से आये एम स्ट्राइप्स ऐप विशेषज्ञ  अनूप प्रधान व  एस दभोलकर द्वारा फील्ड कर्मचारियों को एम स्ट्राइप्स ऐप आधारित स्मार्ट पेट्रोलिंग के कुशल संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी। उक्त प्रशिक्षण में लगभग 50 फील्ड कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड कर्मचारियों के अतिरिक्त  प्रदीप कुमार वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां,  धर्मेन्द्र द्विवेदी, वन्य जीव प्रतिपालक किशनपुर  महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा के साथ-साथ क्षेत्रीय वन अधिकारीगण,  रोहित रवि, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि-भारत व उनकी टीम के साथ अन्यपार्क केअधिकारी व कर्मचारी आदि मौके पर उपस्थित रहे। यह जानकारी उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *