

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर जगदीश आर, उप निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के निर्देशन में दुधवा टाइगर रिजर्व में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के प्रथम शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 05 सितंबर, 2026 को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अंतर्गत विभिन्न रेंजों में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनमानस, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को गिद्धों के पारिस्थितिक महत्व, पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण में उनकी भूमिका तथा गिद्धों के संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई।गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण घटक हैं। मृत जीवों को खाकर वे प्राकृतिक रूप से पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी कारण गिद्धों को प्रकृति का ‘सफाईकर्मी’ भी कहा जाता है। गिद्धों की उपस्थिति स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेतक मानी जाती है। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा जनमानस से गिद्धों के संरक्षण में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने की अपील की गई।विभिन्न रेंजों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रमसठियाना रेंज के अंतर्गत सुमेरनगर चौकी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, बच्चे एवं राजगीर उपस्थित रहे। इस दौरान वन दरोगा श्री बृजेश शुक्ला, वन्यजीव रक्षक श्री पुनीत कुमार तथा एसटीपीएफ के जवानों ने प्रतिभाग किया।गौरीफंटा रेंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर तथा पंचायत भवन सेड़ा-बेढ़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को गिद्धों के महत्व और संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, गौरीफंटा विकास कुमार वर्मा, वन दरोगा मोहित कुमार, वन्यजीव रक्षक रमाकांत पांडेय तथा एसपीटीएफ के जवान उपस्थित रहे।उत्तर सोनारीपुर रेंज के अंतर्गत परसिया चौकी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में वन दरोगा नरेश चंद्र, वन्यजीव रक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।किशनपुर रेंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मन्ना टांडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को गिद्धों के पारिस्थितिक महत्व और संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, किशनपुर अयूब खां, वन दरोगा अनंत राम, वन दरोगा श्रीमती रोली सिंह, वन्यजीव रक्षक श्री सुशील कुमार सिंह एवं सुश्री रेखा जायसवाल उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त फरसहिया प्राथमिक विद्यालय में मोटिवेटर धनीराम तथा सम्पूर्णानगर के अंतर्गत टीचर कॉलोनी में मोटिवेटर सुश्री नाजरून निशा द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों को गिद्ध संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
श्रीराम चंद्र महाविद्यालय, मैलानी में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रमअंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नारंग के साथ-साथ श्रीराम चंद्र महाविद्यालय, मैलानी में मुख्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी, मैलानी श्री नवीन कुमार दीवाकर की अध्यक्षता में प्रभागीय कार्यालय से पहुंची टीम के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच मिट्टी से कलाकृतियां बनाने एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए गिद्धों एवं प्रकृति संरक्षण से संबंधित विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियां एवं चित्र तैयार किए।मिट्टी से कलाकृति निर्माण प्रतियोगिता में अमन कुमार ने प्रथम, अंकित कुमार ने द्वितीय तथा सुश्री आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में सुश्री नैना ने प्रथम, सुश्री अश्मि सिंह ने द्वितीय तथा सुश्री वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रभागीय कार्यालय की टीम द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों को गिद्ध संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रति किया जागरूककार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित गोष्ठी में विद्यार्थियों को गिद्धों के पारिस्थितिक महत्व, पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण में उनकी भूमिका तथा गिद्धों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इसके साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों, वन्यजीवों के प्रति सुरक्षित व्यवहार तथा संघर्ष की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सहायक श्री रमेश कुमार, विपिन सैनी, अपूर्व गुप्ता तथा विद्यालय/महाविद्यालय प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, मैलानी नवीन कुमार दीवाकर, वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार एवं सुशांत सिंह, वन दरोगा लीलाधर, वन रक्षक उदय प्रताप सिंह एवं सुश्री सोनम, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी रोहित रवि, आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज विपिन सैनी, अपूर्व गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत सिंह, देवेश दीक्षित, हरिशंकर सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रदीप कुमार मिश्र, प्रवक्ता; विवेक यादव, सहायक प्रवक्ता; प्रमोद शर्मा, सहायक प्रवक्ता तथा सचिन गुप्ता, सहायक प्रवक्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन से भविष्य में भी इस प्रकार के वन्यजीव एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने का अनुरोध किया गया।
गिद्ध संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व वन परिवार द्वारा आमजन से गिद्धों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। वन विभाग ने कहा कि गिद्ध प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। इनके संरक्षण के लिए विभागीय प्रयासों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।