पलिया कलां(खीरी) दिनांक: 02 अगस्त 2026वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में, जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.08.2026 को क्षेत्र भ्रमण, अपराध रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान थाना पलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 228/2026 अन्तर्गत धारा 64(1)/352/351(3)/308(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सौरव सिंह उर्फ अल्लू पुत्र स्व0 लखवीर सिंह उर्फ लक्खू सिंह नि0 ग्राम मलिका थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर को टेहरा तिराहा कस्बा पलिया से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
सौरव सिंह उर्फ अल्लू पुत्र स्व0 लखवीर सिंह उर्फ लक्खू सिंह नि0 ग्राम मलिका थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: