(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आगामी 2027 विधानसभा उप्र के चुनाव के लिए मनोहर सिंह कलेर को पलिया विधानसभा 137 का चुनावी प्रभारी नियुक्त किया है।कलेर भीरा नगर पंचायत के निवासी हैं। यह नियुक्ति पार्टी संस्थापक के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है।यह जिम्मेदारी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन और प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर सौंपी गई है।पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से लगभग आठ माह पहले ही 45 विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी की है, जिसे चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। मनोहर सिंह कलेर को लखीमपुर जिले की पलिया विधानसभा 137 सीट का प्रभारी बनाया गया है।मनोहर सिंह को पलिया विधानसभा 2027 का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष, संगठन के मंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी। उन्होंने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।मनोहर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed