पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को श्रावण मास की दृष्टिगत उप जिलाधिकारी पलिया पुष्पक तथा क्षेत्राधिकारी पलिया जितेंद्र सिंह परिहार द्वारा शारदा नदी घाट का निरीक्षण किया गया। शारदा नदी पलिया क्षेत्र की प्रमुख नदियों में है । गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। उनकी व्यवस्था ठीक रहे सही रहे या कोई भक्त शारदा नदी से जल भरता है या उसमें स्नान करता है इन सभी की दृष्टि से वहां सारी व्यवस्थाएं देखी गई।