(न्यूज़- अमित सिंह कुशवाहा)

पलियाकलां- खीरी मोहम्मदी में कन्या भोज में नन्ही मुन्नी 351 कन्याएं हुई शामिल।मां जानकी रसोई के साथ जानकी एम्बुलेंस जानकी प्रयास जान बचाइए,मजहब नहीं ब्लड ग्रुप का हो रहा संचालन।

नगर मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)
में रोडवेज बस स्टैंड के पास मां जानकी रसोई के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल कन्या भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
नगर के समाजसेवी शिवम राठौर ने बताया मां जानकी रसोई का संचालन 4 वर्ष पूर्व बहुत छोटे स्तर पर प्रारंभ हुआ था।आज 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर लगभग 351 कन्याओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।इस समय सैकड़ो लोग भोजन करने मां जानकी रसोई आते हैं।रसोई के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान लगभग 82 हजार जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया था। संचालन प्रारंभ होने से अब तक वर्ष के 365 दिन में कोई भी छुट्टी जानकी रसोई में नहीं हुई। होली दीवाली जैसे विशेष त्योहारों में भी स्टाफ न आने पर रसोई के सहयोगियों के सहयोग से श्रमदान कर भोजन बनाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। रसोई में दिव्यांग नेत्रहीन जैसे लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकी रसोई के साथ जानकी एंबुलेंस एवं जानकी प्रयास जान बचाइए मजहब नहीं ब्लड ग्रुप का भी संचालन चल रहा है।4 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत कन्या भोज में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया,दुर्गा मेहरोत्रा,एसडीएम डॉ अवनीश कुमार,तहसीलदार नीलम तिवारी, नायब तहसीलदार,पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार,इंस्पेक्टर अंबर सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला,पंडित चंद्रभाल,प्रदीप वर्मा,देवेंद्र उर्फ बबलू वर्मा,संजीव मल्होत्रा,दिनेश सक्सेना ठाकुर,मनोज गुप्ता, धीरेश सिंह,सभासद राम सिंह राठौर,आशीष रस्तोगी,नरेंद्र यादव,उदय प्रताप,शालू सिंह,पुनीत,रेखा मेहरोत्रा,सुशीला वर्मा,बबली,गुड़िया,लक्ष्मी देवी,शिवपूजन,आकाश,आदित्य,गांधी,धर्मेंद्र,अनूप सक्सेना,शिवम सिंह,करन राठौर,विकास,अमन,नीरज,नन्हे,योगी,ध्रुवगुप्ता,रामनिवास,पप्पू,अनिल, डाक्टर सुनील सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *