(न्यूज़ -नसीब सिंह)

       पलियाकलां-खीरी  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश को- आपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष मनीष साहनी व विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार रहे। हालांकि बैठक में समिति की अध्यक्ष रानी साहनी मौजूद नहीं रही। बैठक में आय व व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। समिति के सभी सदस्यों व किसानों के साथ समिति द्वारा किए गए खर्च, किसानों को बांटे गए ऋण, ऋण पर मिलने वाले ब्याज से समिति को लाभ, नये बनाए गए सदस्य सहित अन्य जानकारियां साझा की गई। इस दौरान सदस्यों द्वारा कई मुद्दे उठाएगा। बैठक में सचिव गुलाबचंद ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि किसान लोन ले ओर उसकी समय से अदायगी करें। किसानों ने कहा कि गन्ने की पत्ती जलाने पर रोक है। जो फैक्ट्रियो से धुआं उठता है। उससे क्या प्रदूषण नहीं होता है। इसके लिए किसानों को एक जूट होना पडेगा। किसान ललन गौड ने कहा चीनी मिल को प्रदुषण सार्टिफिकेट देने वालों की जाचं हो। क्या वह सही है। उससे प्रदुषण नहीं हो रहा। बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि ने कहा कि समिति की तरफ से किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। समिति के जरिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान इसका लाभ ले सकते हैं। इस दौरान हरवंश साहनी, कंवरजीत सिंह बिंदर, इंदरजीत सूरी, दर्शन सिंह गिल, दिलावरजीत सिंह मौजूद रहे।आय व्यय का दिया गया ब्यौरा कुल सदस्यों की संख्या 7698

महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत नये बनाए गए सदस्य 1216 महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्राप्त हिस्सा धनराशि 3,46,315 लाख समिति में कुल सदस्यों का जमा हिस्सा 2,32,45,897 लाख वर्ष दौरान किसानों को दिया गया कर्ज 20,40,29,240 लाख

वर्ष दौरान समिति सदस्यों से वसूल 20,26,94,118 लाख सदस्यों से वसूला गया ब्याज 1,62,91,553 लाखखाद खरीद 95,32,644 लाख खाद बिक्री 86,56,306 लाख‌ट्रैक्टर के किराए से प्राप्त धनराशि 70000 हजार कृषि यंत्रों से प्राप्त किराया 63270 हजार ओटीएस में 156 किसानों से वसूल हुआ 1,75,57,365 लाख रुपएब्याज में दी गई छूट 38,85,463 लाख  कृषि यंत्रों से प्राप्त किराया 63270 लाख वेतन मजदूरी में ब्यय 19,85,420 लाख वर्ष का लाभ 2,29,858.53 लाख कुल लाभ 1,05,72,647.92 लाख रुपए रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *