


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा सीमा चौकी सुमेर नगर के अंतर्गत आने वाले गाँव विशेनपुरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय को कंप्यूटर सेट, टेबल एवं चेयर का वितरण |
दिनांक 22.09.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा सीमा चौकी सुमेर नगर के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विशेनपुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंप्यूटर सेट, टेबल एवं चेयर प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम के दौरान माधब चन्द्र घोष, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) 39वीं वाहिनी, पलिया सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे । इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट महोदय ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास का महत्वपूर्ण आधार है । विद्यालय में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने में सहायता मिलेगी तथा वे बदलते तकनीकी परिवेश के साथ बेहतर रूप से जुड़ सकेंगे ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए गए इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया व बताया कि बल के द्वारा किए जा रहे सीमा सुरक्षा के अपने दायित्व के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के कल्याण एवं विकास के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है । नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य आवश्यक क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है ।
39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा एवं नागरिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास स्थानीय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं ।
