(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला के नवीन पेराई सत्र 2026-27 के लिए
आज प्रथम गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी किसान गंगाराम पच्चापुर एवं हरद्वारी लाल तुर्की खेड़ा, ट्रॉली लेकर आने वाले जमुना प्रसाद गिरधरपुर, सर्वेश कुमार अजान एवं मोहनलाल मिश्रा लक्ष्मीपुर का क्रमशः ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, गन्ना समिति के सचिव बलवंत चौधरी, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश वर्मा, यूनिट हेड राकेश यादव व ए के पांडे ने शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया तथा ट्रक गन्ना क्रय केंद्र सिसनौर से लाने वाले ड्राइवर को पी एस चतुर्वेदी ने शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर गन्ना समिति के पूर्व संचालक बादाम सिंह, किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा सहित भारी संख्या में किसानों के मौजूदगी में तौल की गई।
यूनिट हेड राकेश यादव ने बताया कि शासन की नीति अनुसार इस वर्ष भी केवल एस एम एस पर्ची की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी इस एस एम एस की पर्ची को मिल गेट /वाह्य क्रय केंद्रो पर गन्ना लाने पर दिखाना अनिवार्य होगा। यूनिट हेड ने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए आग्रह किया है की सभी किसान भाई चीनी मिल में बैलगाड़ी /ट्राली वैध तिथि की एसएमएस पर्चियां पर ही गन्ना लाए। केन हेड पी एस चदुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed