(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया का नवीन पेराई सत्र 2026-27 के लिए शुक्रवार प्रातः काल चीनी मिल में स्थित भगवान शिव जी के मंदिर, संकट मोचन श्री हनुमान जी मंदिर आदि में पूजन किया। उसके उपरांत डोंगा पर पूजन हवन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई मुहुर्त का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक तथा पत्रकार उपस्थित रहे।

चीनी मिल के पुजारी रामेन्द्र मिश्रा ने आज विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड ओ पी चौहान द्वारा कराया गया।
मिल परिसर में बने हवनकुंड में अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया। उपजिलाधिकारी पुषपक, यूनिट हेड ओ पी चौहान, तहसीलदार कमलेन्द्र सिंह , गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी,पूर्व अध्यक्ष विकास कपूर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी,गन्ना समिति सचिव अविनाश तिवारी, भीरा समिति अध्यक्ष राकेश कुमार सहित सैकड़ो किसानों ने डोगें मे गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ के लिए पूजन अर्चन किया ।केन हेड राजीव तोमर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed