(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), लखनऊ द्वारा 14 से 17 नवंबर 2026 तक अपनी विभिन्न शाखाओं में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय मैथ्सवर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में गणित से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा गणित के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न देशों से आए सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं. विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ संवाद करने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा अलग-अलग देशों की शैक्षणिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को समझने का अनूठा अवसर प्राप्त हो रहा है. यह अनुभव विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा. इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में पलिया कलां, खीरी के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान गुरकुल अकादमी के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। विद्यालय की ओर से प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—कक्षा 11: अंश जिंदल, अग्रिम महेंद्र एवं वेदांश अग्रवाल कक्षा 10 कुशाग्र राजा, वासु गोयल एवं समर्थ गुप्ताकक्षा 8, नव्या मिश्रा एवं संयम गोयल विद्यार्थियों की इस सहभागिता पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल एवं चेयरमैन वीरेंद्र शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है. विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *