(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी 07 नवंबर : आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने तहसील सदर में “संपूर्ण समाधान दिवस” में आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय। आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें। पीड़ित/परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी समस्या का समाधान किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 18, पुलिस 12, विकास 06, समाज कल्याण 02, आपूर्ति 05, विद्युत 06, कृषि 04 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवा राजू आर, सीओ महक शर्मा, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा सहित सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed