(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया में भारत नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में बनगवां मंडी को दीपावली की रात में आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में मंडी में एक के बाद एक 50 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं।आग में करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है । आग इतनी तेज फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका ही नहीं मिला। आग पर काबू पाने के लिए लखीमपुर, गोला और निघासन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने भारत के साथ नेपाल से भी मदद मांगी। ने पाल ने 2 दमकल गाड़ियां और एक JCB बनगवां मंडी भेजी। काफी परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया गया। पर तब तक सब कुछ जल चुका था। जिला मुख्यालय की दूरी यहां से 110 किलोमीटर है पलिया तहसील की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है जबकि नेपाल की दूरी केवल 5 किलोमीटर है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *