(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज विधायक रोमी साहनी ने अपने पलिया आवास पर डिप्टी डायरेक्टर दुधवा, रेंजर दुधवा, एसडीएम पलिया, तहसीलदार पलिया, सीओ पलिया, इंस्पेक्टर पलिया, एवं संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कहा‌ कि जल्द से जल्द स्टडी टीम को बुलाया जाए क्योंकि हमारे किसान भाई धरने पर बैठे हैं। उनका धरना तभी समाप्त होगा जब सुहेली नदी की डिसिल्टिंग के लिए स्टडी वाली टीम यहां पर आएगी एवं स्टडी करेगी, और स्टडी टीम का एक समय निश्चित किया जाए, और कहा कि किसानों की परेशानी, किसानों की फसलों का नुकसान, और भारी तबाही को देखते हुए, सुहेली नदी की डिसिल्टिंग की तैयारी अभी से शुरू करें, ताकि 18 वर्षों से चली आ रही इस समस्या से यहां के किसान भाइयों को और गाँव वालों को निजात मिल सके।अब किसानों की अनदेखी बिल्कुल बर्दास्त नहीं होगी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *