(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी, 09 अक्टूबर। सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड जवानों के परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए शुक्रवार को बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने होमगार्ड श्याम मुरारी की पत्नी प्रियंका और होमगार्ड राजकुमार बघेल की पत्नी गुड्डी देवी को 38-38 लाख रुपये के चेक सौंपे। इस प्रकार दोनों परिवारों को कुल 76 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

यह सहायता एक्सिस बैंक में संचालित मानदेय खातों पर लागू व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रदान की गई। दुर्घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के लिए यह राशि आर्थिक सहारा बनेगी। कार्यक्रम में एसडीएम अर्चना ओझा, एलडीएम अशोक गुप्ता, जिला कमांडेंट होमगार्ड रमाकांत पाठक, प्लाटून कमांडर गिरीश कुमार तथा एक्सिस बैंक की भंसारिया शाखा के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed