(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलाँ,( खीरी )दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, पलिया कलाँ-खीरी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक माननीय शिवपाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं आचार्य बंधु-भगिनियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया गया। तत्पश्चात महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति से कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलिया खंड के खण्ड संघचालक संतराम, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गाँधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे एवं उनके सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं जलपान के साथ किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed