



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी) जगदीश आर0, उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया के लिए दिशा निर्देशन में महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा व दीपक कुमार पाण्डेय, उपप्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां तथा अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में दुधवा मुख्यालय पलिया में 02 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन के अवसर पर ध्वजारोहण कर इनके चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इसके बाद गाँधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, इनकी देश सेवा एवं इनके जीवन मूल्यो पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन प्राणी सप्ताह के प्रारंभ अवसर पर समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पॉलिथीन मुक्त पर्यावरण के अंतर्गत परिसर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर श्री रमेश कुमार स्टेनो, दुधवा, देवतादीन, वरिष्ठ सहायक, प्रमोद कुमार मौर्य वरिष्ठ सहायक, सुशांत सिंह, वरिष्ठ सहायक, आनंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सहायक, उपेंद्र प्रकाश, वन दरोगा, रोहित रवि वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विश्व प्रकट निधि- भारत, बिपिन सैनी, आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज के साथ-साथ अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। वन प्राणी सप्ताह के प्रारंभ अवसर 2 अक्टूबर के दिन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच रिव्यूक क्यूब सॉल्वर, नाकडाउन गेम एवं पिक एंड प्लेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल छात्र एवं छात्रों को वन प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर 8 अक्टूबर 2026 को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
