(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी ) पलिया बस स्टैंड पर धरना देकर बस मालिकों ने जताया विरोधनगर से विभिन्न मार्गों पर जाने वाली बसों का आज रहा चक्का जाम। बस मालिकों का आरोप है की सड़क पर-ईरिक्शा ,अवैध टैक्सी व डग्गा मार वाहनों से परेशान हैं । शासन को पहले सूचितकिया गया था कि बस मालिक अपनी बसों में यात्री न मिलने के कारण घाटे में चला रहे हैं। पर प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अतः बस मालिकों ने 28 सितंबर से बसों कीअनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पलिया प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़ी होने वाली बसों में लखीमपुर रूट पर जाने वाली 49 बसें, पलिया -एरिया रूट की 28 बसें, पलिया -गोला की 24 बसें पलिया बाया निघासन जानेवाली 22 बसें लगभग 125 बसें स्टैंड पर खड़ी है ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed