(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह सहित आयोग के सदस्यों का 30 सितंबर को जिले का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोग का प्रतिनिधिमंडल सुबह 11:30 बजे शाहजहांपुर से लखीमपुर खीरी पहुंचेगा।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के साथ सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह शामिल रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल द्वारा विकास भवन सभागार में बैठक की जाएगी। बैठक में जिले में पिछड़ा वर्ग से संबंधित आंकड़ों एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के उपरांत आयोग के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ब्लाक एवं ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग से संबंधित व्यवस्थाओं एवं स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
