(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां(खीरी) लखीमपुर-खीरी, 26 सितंबर। मौसम विभाग की ओर से जनपद में अतिवृष्टि, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनसामान्य से मौसम खराब रहने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

डीएम ने कहा कि अतिआवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें और पक्के व सुरक्षित मकानों में ही रहें। विद्युत पोल एवं तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कच्चे व जर्जर मकानों के आसपास अथवा उनमें निवास न करें। जलभराव वाले क्षेत्रों में भी सावधानी बरतें तथा सर्प एवं अन्य विषैले जीव-जंतुओं से सतर्क रहें। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों अथवा अन्य ऊंची वस्तुओं के नीचे खड़े न हों। गरज-चमक के दौरान यथासंभव पक्के मकान में सुरक्षित रहें।

डीएम ने बताया कि जलभराव अथवा किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी या क्षेत्रीय लेखपाल से तत्काल संपर्क किया जा सकता है। किसी भी आकस्मिकता या आपदा राहत की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077, फोन 05872-298410 /412865 तथा मोबाइल 9454416588 पर तत्काल सूचना दें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed