


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)विश्व गैण्डा दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री सुनील चौधरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमती अनुराधा वेमुरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव उत्तर प्रदेश लखनऊ, अतिथिगण के रूप में उपस्थित रहे राम कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर उत्तर प्रदेश लखनऊ, दीपक कुमार अपर प्रधान मुख्य संरक्षक सामाजिक वानिकी उत्तर प्रदेश लखनऊ, डॉक्टर एच० राजामोहन मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी, जगदीश आर० उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी के द्वारा प्रातः कालीन हाथियों की सहायता से दुधवा स्थित प्रथम गैण्डा पुनर्वास केंद्र में गैण्डों की मॉनिटरिंग का कार्य किया गया मॉनिटरिंग के पश्चात सलूकापुर स्थित में राजकीय हाथी कैंप में हाथियों के लिए भोज की व्यवस्था भी की गई। राजकीय हाथियों द्वारा उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विशिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया।
