
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज दिनाँक 16/09/2026 को समय करीब 08:00 बजे अली हुसैन पुत्र रुक्कु उम्र करीब 50 वर्ष निवासी मोहल्ला माहीगिरान थाना पलिया जनपद खीरी जो मछली पकड़ने के लिए दुधवा जंगल के टेरागोला पुल के पास गया था उसने जल पानी में डाल दिया उसे लगा की जाल में कुछ फंसा है तो उसे खींचने के लिए मुंह पानी में घुसा और पानी में घुसते ही उसे मगरमच्छ पानी में खींच ले गया था, डेडबॉडी मिल गई है, मौके पर मृतक के परिजन और पुलिस फोर्स मौजूद है पंचायतनामा की कार्यवाही कर के अग्रिम कार्यवाही होगी।
