
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण 1. राहत अली उर्फ मुख्तार अली पुत्र जलालुद्दीन 2. रोज अली पुत्र स्व० अहमद हुसैन 3. मो0 शादाब पुत्र मुनीर अहमद को 03 अदद अवैध देशी तमंचा (12 बोर) व 03 अदद जिंदा कारतूस के साथ थाना क्षेत्र पलिया से दिनांक 15/16.09.2026 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 279/2026, 280/2026 व 281/2026 अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।बरामदगी विवरण – अभियुक्तगण1. राहत अली उर्फ मुख्तार अली पुत्र जलालुद्दीन वर्तमान पत्ता मो० इकरामनगर कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी।स्थायी पता मो० महिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया खीरी उम्र करीब 28 वर्ष।➤ 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस अभियुक्त के पास से बरामद।2. रोज अली पुत्र स्व० अहमद हुसैन वर्तमान निवासी मो० इकरामनगर प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी।स्थायी पता त्रिकोलिया थाना सम्पूर्णानगर खीरी उम्र करीब 51 वर्ष ।➤ 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस अभियुक्त के पास से बरामद।3. मो0 शादाब पुत्र मुनीर अहमद निवासी मो० माहिगिरान-1 कस्बा व थाना पलिया खीरी उम्र करीब 28 वर्ष ।➤ 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस अभियुक्त के पास से बरामद।
आपराधिक इतिहास-1. राहत अली उर्फ मुख्तार अली पुत्र जलालुद्दीन वर्तमान पता मो० इकरामनगर कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी स्थायी पता मो० महिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया खीरी उम्र करीब 28 वर्ष।➤ मु0अ0सं0 647/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 486/2021 धारा 3/5/8 गौ-वध निवारण अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 035/2022 धारा 3/5/8 गौ-वध निवारण अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 060/2022 धारा 5ए/8 गौ-हत्या निवारण अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 216/2022 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 248/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 279/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।
